भारत

जबलपुर में खालिस्तान समर्थक का फोटो लगाने पर युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Dec 2022 4:39 PM IST
जबलपुर में खालिस्तान समर्थक का फोटो लगाने पर युवक गिरफ्तार
x
जबलपुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के जबलपुर में खालिस्तानी समर्थक भिंडरवाले की फोटो लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निकाले गए चल समारोह में भिंडरवाले की तस्वीर ट्रैक्टर पर लगाई थी।
मिली जानकारी के अनुसार रांझी इलाके के रावण पार्क क्षेत्र में रहने वाले प्रभजोत सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि चल समारोह के दौरान जनरैल सिंह भिंडरावाले के गानों को बजाया साथ ही अपने ट्रैक्टर के पीछे भिंडरवाले का फोटो भी लगाया था।
पुलिस ने प्रभजोत की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, साथ ही कहा है कि वह सिख समाज के कार्यक्रम में ट्रैक्टर पर खालिस्तान समर्थक भिंडरावाले का फोटो लगाकर पहुंचा था। इसके साथ में म्यूजिक सिस्टम पर खालिस्तान समर्थक के गाने भी बजाए गए थे। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story