भारत

पुलिस अफसरों को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार, कॉल कर जमाता था धौंस

Admin2
23 July 2021 1:59 PM GMT
पुलिस अफसरों को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार, कॉल कर जमाता था धौंस
x

फाइल फोटो 

बड़ी कार्रवाई

झारखंड। कई महीनों से पुलिस के वरीय अधिकारियों को परेशान करने वाले असगर अली को जमुई पुलिस ने अररिया से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पूछताछ में बताया कि उसने इंडीकॉल एप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के ही नंबर से दूसरे पुलिस अधिकारियों को फोन कर धौंस जमाता था। इसके बाद गिरफ्तारी के भय से जमुई से भाग निकला तो उसने इस सबके पीछे अपनी प्रेम कहानी बताई। आरोपी पर झाझा, पटना सहित अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अररिया का रहने वाला है। झाझा के खलासी मोहल्ले की एक लड़की से उसकी शादी तय हुई थी। किसी कारण से शादी टूट गई। उसके बाद से वह परेशान रहने लगा। पुलिस से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिलने पर लड़की वालों को परेशान करने के लिए वह एप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के नंबर से कॉल करता था। पुलिस ने शिकंजा कसा तो आरोपी अपने घर अररिया चला गया। सूचना पर आरोपी को अररिया से गिरफ्तार कर पुलिस बुधवार रात झाझा पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर साइबर अपराध के झाझा थाने में तीन मामले, पटना के बुद्धमार्ग थाने सहित अन्य थानों में भी मामला दर्ज है।

एसएचओ राजेश शरण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके रिश्ते टूटने के बाद पुलिस ने मदद नहीं की, जिस कारण पुलिस को परेशान कर रहा था। वहीं लड़की व उसके परिजनों को कभी फोन तो कभी उसके घर एंबुलेंस भेजवाकर परेशान करता था। साथ ही उसने थानेदार से एसपी तक तथा पत्रकार सहित कुछ अन्य लोगों को कॉल कर धौंस दिखाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पूर्व से मामला दर्ज है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story