भारत
चोरी के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, 8 अरेस्ट
jantaserishta.com
12 May 2023 2:07 PM IST

x
घटना देर रात तीन बजे की है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव होरेदाग में उन्मादी भीड़ ने चोरी के आरोपी मिथुन सिंह खरवार को पीट-पीटकर मार डाला। वह 35 साल का था। इस मामले में ओरमांझी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। घटना देर रात तीन बजे की है।
आरोप है कि मिथुन खरवार रात में गांव के नंदलाल मुंडा के घर चोरी करने गया था। घरवालों की इसकी भनक लग गई। हल्ला मचाने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, फिर ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे पहुंची पुलिस युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर उपचार के लिए सीएचसी ओरमांझी ले गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पूर्व मुखिया रमेशचंद्र उरांव ने बताया कि मृतक मिथुन पहले से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। वह मुर्गा, साइकिल और बाइक चुरा लेता था। बाद में खर्चा-पानी के नाम पर पैसा लेकर वह चोरी का सामान लौटा भी देता था। मामला गांव में सुलझ जाने पर थाने में कभी मामला दर्ज नहीं कराया गया। उसे चोरी नहीं करने और सुधर जाने की कई बार चेतावनी भी दी गई थी। घटना की रात उसने गांव के दो घरों के दरवाजे तोड़ दिए थे। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पूर्व वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के मोढ़ा गांव में एक विवाह समारोह में 6 हजार रुपये चुराते हुए पकड़ा गया था। वहां भी उसकी जमकर पिटाई की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





