भारत
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा: राहुल गांधी
jantaserishta.com
19 April 2024 10:23 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को 102 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील में कहा, "याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है।"
पहले चरण के मतदान पर की गई अपील में राहुल गांधी ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए।नफ़रत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’।
इससे पहले राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। अपने संदेश में राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।
राहुल ने अपने संदेश में कहा था कि ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे 'बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में है।
21 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें तमिलनाडु से हैं। यहां आज सभी 39 सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





