भारत

तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है...पिता को आए एक कॉल से हो गया बड़ा कांड

jantaserishta.com
20 May 2024 11:15 PM IST
तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है...पिता को आए एक कॉल से हो गया बड़ा कांड
x

सांकेतिक तस्वीर

50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया।
देहरादून: हेलो, मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं... आप के बेटे ने रेप किया है। यदि आप उसे जेल जाने से बचाना चाहते हैं तो तत्काल रुपये भेजिए। इंजीनियर एन्क्लेब निवासी एक व्यक्ति को 27 अप्रैल को जब ऐसा कॉल आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। साइबर ठग आजकल इमोशनल अत्याचार कर रहे हैं।
आनन-फानन में उन्होंने बेटे को बचाने के लिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कॉल साइबर ठग ने किया था। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के अनुसार इंजीनियर एन्क्लेब निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि उन्हें व्हाट्सऐप से कॉल आया था।
कॉल करने वाले ने कहा कि वो प्रेमनगर पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे ने अपने साथी किशोरी से दुष्कर्म किया है। बात करने वाले की आवाज हूबहू उनके बेटे जैसी थी। कहा था कि पापा मुझे जेल हो जाएगी, मुझे बचा लो।
इसके बाद बेटे से फोन ले लिया गया, उन्हें बताया गया कि बेटे को जेल जाने से बचाना है तो बताए गए नंबरों पर रुपये भेजिए। पीड़ित ने तुरंत 10 हजार और 40 हजार की दो किश्तों में रुपये भेज दिए। नकदी कटने के बाद उन्होंने बेटे के नंबर पर कॉल की तो पता चला वो सुरक्षित है, उसने कोई रेप नहीं किया।
साइबर ठगों ने नगदी हड़पने का नया हथकंडा अपनाया है। वो किसी को भी कॉल कर अप्रिय घटना जैसे दुर्घटना, लड़ाई, हत्या होने के नाम पर नकदी हड़प रहे हैं। साइबर ठग पुलिसकर्मी, अस्पताल स्टाफ बनकर कॉल कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story