भारत

आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के समृद्ध व सुरक्षित भविष्य का आधार है : अमित शाह

Nil dhankar
7 March 2022 7:32 AM IST
आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के समृद्ध व सुरक्षित भविष्य का आधार है : अमित शाह
x

यूपी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा - आज उत्तर प्रदेश में सातवें व अंतिम चरण का चुनाव है, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि उत्तर प्रदेश में लोक कल्याण व विकास की यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के समृद्ध व सुरक्षित भविष्य का आधार है।

बता दें कि यूपी में आज सोमवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे.

चुनाव के इस चरण में बीजेपी से समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह की किस्मत दांव पर है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है. यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं.

Next Story