
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 9 साल की एक बच्ची ने आपबीती सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है. थाना सदर क्षेत्र से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 9 साल की गोद ली गई बच्ची ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बच्ची का कहना है कि कुछ लोग उससे गलत धंधा कराना चाहते थे और जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई.
बच्ची ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को कमरे में बंद किया और वहां से भाग निकली. वह सीधे पुलिस चौकी पहुंची. वहां पहुंचकर उसने एक वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों के नाम साफ-साफ बताए. घटना की सूचना थाना सदर बाजार को मिली, जहां से पुलिस ने स्थानीय थाने में वाकये की प्रथम सूचना रपट दर्ज कर ली है. घटना की आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में एसीपी सदर के अनुसार, आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
बता दें दो दिनों में ये दूसरा अपने तरह का मामला है. रविवार को ही सामने आए एक वीडियो में चंडीगढ़ के पीजीआई (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) में काम करने वाले एक डॉक्टर ने अपनी 10 साल की गोद ली बेटी को बेरहमी से पीटा. 14 जून को शिमला स्थित घर में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इस मामले को बाल आयोग ने संज्ञान लिया है. सामने आए वीडियो में सौतेला पिता बच्ची को डंडे से बुरी तरह मार रहा है. बच्ची कमरे में इधर-उधर भागती है, रोती है लेकिन वह उसे पीटना जारी रखता है. घटना उस समय की है, जब शिमला में पूरा परिवार अपने किसी रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





