आपका भी GMAIL अकाउंट हो सकता है बंद, जल्दी करें ये काम

नई दिल्ली: जी हां, आपने बिलकुल सही सुना. Google बहुत जल्द आपका Gmail अकाउंट बंद कर सकती है. गूगल इसके लिए अपनी तैयारी कर चुकी है. गूगल अपने उपभोक्ता के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले साल 1 जून से प्रभावी होंगी.
साथ ही यदि आप दो साल से जीमेल (Gmail), ड्राइव (Google Drive) या फोटो (Google Photo) को लेकर निष्क्रिय हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेन्ट को हटा सकती है, जिनमें आप निष्क्रिय हैं. कंपनी ने बुधवार को कहा, नई नीतियां उन उपभोक्ता के अकाउंट्स के लिए हैं जो या तो निष्क्रिय हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रहे हैं.
आपके चालू Gmail से डेटा भी हो सकता है गायब
कंपनी ने कहा, 'यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है.' साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह कंटेन्ट हटाने का प्रयास करने से पहले उपयोगकर्ताओं को कई बार इसकी सूचना देगी. ऐसे में अपने खाते को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरीका यह है कि जब भी साइन इन करें या इंटरनेट पर काम करें तो समय-समय पर अपने जीमेल, ड्राइव या फोटो पर जाएं. इसके अलावा इनेक्टिव अकाउंट मैनेजर भी आपके विशेष कंटेन्ट को मैनेज करने में मदद कर सकता है
कंपनी ने आगे कहा, 'यदि आपको अपने निशुल्क 15 जीबी स्टोरेज से अधिक की आवश्यकता है, तो आप गूगल वन के साथ एक बड़े स्टोरेज प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





