भारत

यंगेस्ट जर्नलिस्ट वंशी तिवारी ने जीता फ्लाई हाई वूमेन अवार्ड

Nil dhankar
14 March 2026 5:45 PM IST
यंगेस्ट जर्नलिस्ट वंशी तिवारी ने जीता फ्लाई हाई वूमेन अवार्ड
x

तेलंगाना। तेलंगाना सरकार की महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने वाली संस्था वी हब और शी साइट ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में यंग प्रोफेशनल के अंतर्गत देश की सबसे कम उम्र की पत्रकार वंशी तिवारी (वंशीसूर्य) को फ्लाई हाई वूमेन अवार्ड दिया गया.

यह अवॉर्ड वंशी को टॉलीवुड अभिनेत्री तनवी आकांक्षा ने प्रदान किया . इस कार्यक्रम में वंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी और पॉजिटिव खबरें और कहानियां प्रस्तुत करना ही उनकी पत्रकारिता का लक्ष्य है.12 साल की उम्र में पत्रकारिता की शुरुआत कर पिछले पांच सालों से वो समाज की उन कहानियों और समाचारों को प्रस्तुत कर रही है जिनसे सभी को खासकर युवा वर्ग को प्रेरणा मिले. इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वी हब, सोशल इंपैक्ट टीम के निदेशक जाहिद अख्तर शेख ने सभी अवॉर्ड ग्रहिताओं को बधाई देते हुए कहा कि वी हब और शी साइट ग्लोबल की यह पहल महिला उद्यमियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनका हौंसला बनाए रखने का एक सकारात्मक प्रयास है. इस अवसर पर वी हब सोशल इंपैक्ट की सह निदेशक ऊहा सज्जा, शी साइट ग्लोबल की प्रतिनिधि सुजाता, ब्रांड पार्टनर मैनेजर अनामिका चक्रवर्ती भी उपस्थित थी.



Next Story