भारत
छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या
jantaserishta.com
22 Jun 2026 9:11 AM IST

x
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया है.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
वारदात की सूचना पर एसएसपी, एसपी साउथ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है। मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 साल के रेयान गुप्ता का नाम शामिल है। अमित गुप्ता के पिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3 बजे एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और बेटा रेयान गुप्ता रात के समय एक ही कमरे में सोए थे। तभी 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





