भारत

मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, गाय बंधा देखकर आया गुस्सा

jantaserishta.com
3 March 2024 11:04 AM IST
मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, गाय बंधा देखकर आया गुस्सा
x

मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो ने उन पर भी ईटों से हमला कर दिया।
लखनऊ: निशातगंज इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी राजकिशोर शनिवार को पत्नी सुषमा और बेटी काजला के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और यह देखकर क्रोधित हो गया कि उसके छोटे भाई बाबू यादव ने मकान के भूतल पर गाय बांध दी है।
आपसी सहमति से प्रथम तल राजकिशोर का तथा भूतल बाबू यादव के कब्जे में था। गाय देख राजकिशोर छोटे भाई बाबू से झगड़ा करने लगा। बाबू की पत्नी कुसुम और बेटी मुस्कान ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो राज किशोर ने उन पर भी ईटों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बाबू पर तब तक ईंट से हमला करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।
महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा, "आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।" डीसीपी, सेंट्रल जोन, रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ''हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।'' बाबू की बेटी मुस्कान ने कहा कि राज किशोर अक्सर उसके पिता से विवाद करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story