भारत

छोटे भाई ने की घिनौनी हरकत, पड़ोसी दोस्त ने भी दिया साथ

jantaserishta.com
31 Aug 2022 2:30 PM IST
छोटे भाई ने की घिनौनी हरकत, पड़ोसी दोस्त ने भी दिया साथ
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया ।
उज्जैन: मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके छोटे भाई ओर पड़ोसी दोस्त ने काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पीडिता की घर में बच्चे को जन्म देने से हालत खराब हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया ।
बताया जा रहा है कि मजदूर पिता व छोटे भाई के साथ रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने 28 अगस्त को घर में एक बच्चे को जन्म दिया। घटना पर पुलिस ने पूछताछ की तो पीड़िता ने गुमराह करते हुए खुद को विवाहित बता दिया। पिता ने भी किसी अनहोनी से इंकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
किशोरी से दुष्कर्म की सूचना हिंदूवादी संगठनों को पहले मिली। जिस पर उन्होंने विरोध जताया। किशोरी ने भी अस्पताल में भर्ती होने के बाद असली कहानी बयां कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। लड़की ने बताया की 15 वर्षीय छोटा भाई और पड़ोसी उसके साथ रेप करते थे।
टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ घर में कई बार दुष्कर्म किया गया। लड़की से 2 वर्ष छोटे भाई और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की हालत अब भी गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां नहीं है। पिता मजदूरी करने जाते थे। इसी का छोटे भाई ने फायदा उठा लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story