भारत

छोटे भाई ने मां-बहन के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, गला काटा फिर पंखे पर लटकाया शव

jantaserishta.com
11 Oct 2023 8:28 AM IST
छोटे भाई ने मां-बहन के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, गला काटा फिर पंखे पर लटकाया शव
x
हत्या के 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया गया.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां छोटे भाई ने अपनी मां और बहन की मदद से बड़े भाई की हत्या कर दी. इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को पंखे से टांग दिया. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने लव मैरीज की थी. जिससे उसका बड़ा भाई अकरम नाजार था इस वजह से उसने छोटे भाई शहजाद को प्रॉपर्टी से भी बेदखल भी कर दिया था. फिर शहजाद ने अपनी मां शाहाना और बहन गुलशन के साथ मिलकर अकरम की हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से टांग दिया.
जांच के दौरान पुलिस को परिवार के लोगों पर ही शक हुआ और सभी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाना लोहिया नगर क्षेत्र में शहजादा नाम के युवक का शव उसके घर में ही फांसी पर लटका हुआ मिला था. मौके पर पुलिस ने छानबीन कि तो पाया कि उसके गले पर चोट के निशान हैं और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद मौत का जो कारण सामने आया उसी के आधार पर केस दर्ज किया गया.
हत्या के 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया गया. इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह थी कि मृतक के सगे भाई, मां और बहन ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. मृतक ने अपने छोटे भाई अकरम को घर से बेदखल कर दिया था और इसके बाद अकरम को आशंका हुई कि उसका भाई सभी प्रॉपर्टी अपने नाम कर लेगा. इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया. अकरम ने प्रेम विवाह किया था. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story