भारत

दुल्हन बनने वाली थी युवती, होने वाले दूल्हे ने रेप कर शादी से किया इनकार

Nilmani Pal
21 Jun 2026 11:58 AM IST
दुल्हन बनने वाली थी युवती, होने वाले दूल्हे ने रेप कर शादी से किया इनकार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी तय होने के बाद युवती के संग संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जब शादी की बारी आई तो कार के लालच में बीमारी का बहाना बनाया और फिर रिश्ता तोड़ दिया। अब युवती ने थाने पहुंचकर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

ये घटना अजगैन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी लखनऊ के सरोजनीनगर के रहने वाले युवक से 21 जून को तय थी। गोदभराई की रस्म के दौरान करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चैन समेत तीन लाख रुपये मूल्य के उपहार वर पक्ष को दिए गए थे। आरोप है कि रस्मों के बाद युवक कई बार घर आया। भरोसा जीतकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच शादी की तारीख नजदीक आने पर 19 जून को युवक के परिवार की ओर से फोन कर बताया गया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह बंगला बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। युवती और उसके परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो युवक अस्पताल के बाहर सामान्य रूप से टहलता मिला। परिजनों को देखते ही वापस जाकर बेड पर लेट गया।

पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक पर भी आरोपी पक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों का दावा है कि आरोपी परिवार ने किसी अन्य युवती से रिश्ता तय कर लिया है। बीमारी का बहाना बना शादी तोड़ने की पूरा नाटक रचा। वहीं, पीड़िता ने आरोपित वर, बहन, परिवार के अन्य सदस्यों तथा सहयोग करने वाले अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ दहेज मांगने, धोखाधड़ी, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने एवं विवाह तोड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, युवती का कहना है कार्रवाई न होने की दशा में आत्महत्या ही रास्ता बचा है। उधर, अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया युवती का प्रार्थना पत्र मिला है। लड़के की बहन ने बताया कि भाई के छह प्वाइंट हीमोग्लोबिन है। हालत नाजुक है। पहले भाई की जान बचाना जरूरी है। मामले की जांच चल रही है।


Next Story