भारत
बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवती को बुलाया और किया रेप, आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में
jantaserishta.com
4 Aug 2026 2:55 PM IST

x
युवती से 1.5 लाख रुपए ऐंठने का भी आरोप है.
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के जादवपुर क्षेत्र में पुलिस ने गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर युवती से 1.5 लाख रुपए ऐंठने का भी आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर महिला से दोबारा रेप किया।
पीड़ित युवती की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक अनुभव भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता युवती की मुलाकात अनुभव भट्टाचार्य से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर किए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और कई बार मुलाकात भी हुई।
पुलिस ने बताया कि अनुभव के अच्छे व्यवहार के कारण युवती को उस पर कोई संदेह नहीं था। इसी दौरान एक दिन अनुभव ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में आने का निमंत्रण दिया और युवती विश्वास के साथ उसके बताए पते पर पहुंच गई।
जब युवती आरोपी के बताए पते पर पहुंची, तो वहां आरोपी के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि युवक ने उसका रेप किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया। युवती ने इस वादे पर भरोसा किया। इसके बाद आरोपी ने फिर से युवती के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती से व्यापार करने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए भी लिए।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद आरोपी उसे नजरअंदाज करने लगा। इसके बाद युवती ने उससे बात करना भी बंद कर दिया। अंत में आरोपी ने युवती के खिलाफ पूर्वी जादवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





