भारत

अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरकर किसी से मिलने आई युवती की मौत, शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
27 Aug 2026 1:50 PM IST
अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरकर किसी से मिलने आई युवती की मौत, शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
जांच जारी.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्यपुर सबटाउन में सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि खुशबू अपने घर से किसी परिचित से मिलने की बात कहकर हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट पहुंची थी। वह अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 515 में गई थी। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह इमारत की ऊपरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई।
युवती के नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां खुशबू गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर गहरी चोटें आई थीं। अत्यधिक चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद सतबहिनी इलाके में भी शोक का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल, युवती गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story