भारत
युवकों ने महिला दुकानदार को बनाया निशाना, गैंगरेप कर की लूटपाट
jantaserishta.com
17 July 2025 8:05 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इलाज जारी.
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां दिनदहाड़े एक महिला से गैंगरेप और लूट की घटना हुई है. मामला सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 का है. यहां एक महिला सड़क किनारे गुटखा-पान की दुकान चलाती है. शनिवार सुबह लगभग 11 बजे महिला दुकान में अकेली थी, क्योंकि उसका पति किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था.
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे. गुटखा लेने के बहाने एक युवक महिला का मुंह दबाकर उसे जबरन दुकान के अंदर खींच ले गया. महिला विरोध करती रही, लेकिन दूसरे युवक ने भी अंदर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके पहने हुए जेवर भी लूट लिए.
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सैनी थाना पुलिस और एएसपी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे. महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस घटना पर एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि महिला के पति की दुकान है और घटना के समय वह बाहर था. पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना हाईवे जैसे व्यस्त और सार्वजनिक स्थान पर हुई है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





