भारत

पड़ोसी लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग, दोनों ने शादी रचाई, पांच महीने बाद एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कार्रवाई FIR

jantaserishta.com
14 April 2022 8:31 PM IST
पड़ोसी लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग, दोनों ने शादी रचाई, पांच महीने बाद एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कार्रवाई FIR
x
यूपी न्यूज़

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक प्रेमी युगल के पांच महीने में शादी से लेकर थाने तक का सफर करने का मामला सामने आया है। दोनों ने एक दूसरे पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।

आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई
मामला ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के भुवर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक यहां के रहने वाले रोहित राजपूत का पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के विरोध के बावजूद 4 नवंबर की रात लड़की छत के रास्ते निकलकर रोहित के साथ भाग गई। दूसरे दिन दोनों ने आर्य समाज मन्दिर में शादी रचाई और घर लौट आये। तब से दोनों बतौर पति-पत्नी साथ में रह रहे थे।
पत्नी की डिमांड बढ़ने पर शुरू हो गया विवाद
शीशे की कटिंग का काम करने वाले रोहित की आमदनी इतनी थी कि मुश्किल से घर चल रहा था। लेकिन शादी बाद उसने कई जगह काम करना शुरू किया तो कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ। लेकिन इसके साथ ही पत्नी की डिमांड भी बढ़ने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच नोकझोक होने लगी जो बुधवार रात मारपीट तक पहुंच गयी।
रुपये और गहने समेटकर पहुंच गयी मायके
पत्नी की तहरीर पर पुलिस रोहित को पकड़कर लायी। उसने थाने में बताया कि बुधवार को कही से सवा लाख रुपए लाया था। पत्नी ये पैसे मांग रही थी। मना करने पर मारपीट करने लगी। रात में वो सो गया तो रुपये और कुछ गहने समेटकर मायके चली गयी। सुबह वो पत्नी को ढूढ़ ही रहा था कि दरवाजे पर पुलिस पहुँच गयी। चौकी इंचार्ज परवेज अहमद ने बताया कि दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story