भारत

नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे

jantaserishta.com
31 March 2024 8:47 PM IST
नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे
x
पढ़े पूरी खबर
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदिरा सागर बांध की नर्मदा नहर में नहाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई. छलांग लगाने से पहले युवक का बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है. युवक तैरने का शौकीन था, लेकिन भंवर में फंसने से उसकी मौत हो गई. साथ में आए दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन जब तक रस्सी आती तब तक भंवर में फंसे युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगावा इलाके का यह मामला है. रंगपंचमी के पर्व पर इंदिरा सागर बांध की नर्मदा नहर में पीपरी डेम से कूदकर नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई.
गोगावां पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय गणेश पिता श्यामलाल गायकवाड निवासी शाहपुरा का नहर में कूदते वीडियो सामने आया है. दरअसल गणेश को नदी में तैरने का शौक था. रंगपंचमी पर दिनभर रंग खेलने के बाद शाम के समय दोस्तों के साथ वो पीपरी डेम पर नहाने गया था. नहाने के पहले दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहा और छलांग लगाते हुए उसका वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ.
नहर में छलांग लगाने के बाद गणेश पानी के भंवर में फंस गया और डूबने लगा. काफी देर तक संघर्ष करता दिखाई दिया. लेकिन देर तक अपने को बचा नहीं सका. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गणेश के उतराते शव को पानी से निकलवाया. फिर गोगांवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story