भारत
अवतार-2 फिल्म देखने गया था युवक, नहीं लौटा वापस, आया हार्ट अटैक
jantaserishta.com
17 Dec 2022 1:48 PM IST

x
फोटो: अवतार 2 | न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
घर में मातम छाया हुआ है.
पेद्दापुरम: हाल के दिनों में हार्ट अटैक के मौत हो जाने कई खबरें सामने आ रही हैं. जान गंवाने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 12 साल के बच्च की मौत हार्ट अटैक के कारण हो जाने के मामले से सभी हैरान है. हार्ट अटैक से मौत होने का ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है.
बताया गया है रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 (Avatar: The Way of Water) देखते गए युवक को हार्ट अटैक आ गया. अटैक आने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया. श्रीनू की मौत के बाद से उसके घर में मातम छाया हुआ है.
दरअसल, काकीनाडा जिले में पेद्दापुरम शहर का रहने वाला लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू अपने भाई राजू के साथ अवतार-2 फिल्म देखने श्री ललिता थिएटर गया हुआ था. दोनोंं भाई आराम से थिएटर में फिल्म देख रहे थे. तभी अचानक से श्रीनू की तबीयत बिगड़ी और वह अपनी सीट से जमीन पर गिर गया.
अन्य लोगों की मदद से राजू अपने भाई श्रीनू को पेद्दापुरम सरकारी अस्पताल लेकर गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने श्रीनू को मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक आया बताया. भाई की मौत की खबर राजू ने परिवार को दी. श्रीनू की मौत की जानकरी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक श्रीनू के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





