भारत

OMG! लड़के पर ढाया जुल्म, प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटकाया, मंजर देख कांप गई रूह

jantaserishta.com
6 May 2024 10:53 AM IST
OMG! लड़के पर ढाया जुल्म, प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटकाया, मंजर देख कांप गई रूह
x
भीषण यातनाएं देते हुए सात वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल होने से हड़कंप मच गया।
कानपुर: कानपुर के काकादेव में बंधक युवक को भीषण यातनाएं देते हुए सात वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल होने से हड़कंप मच गया। कमरे में कुछ युवकों ने एक युवक को निर्वस्त्रत्त् कर बेरहमी से पीटा ही नहीं बल्कि उसे जलाने का भी प्रयास किया। नाजुक अंग में ईंट बांधकर लटका दिया। यह क्रम काफी देर तक चला। देर रात काकादेव पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर छह युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य की तलाश हो रही है।
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि पीड़ित छात्र इटावा का है। दो मुख्य आरोपित भी इटावा के ही हैं। सभी पारिवारिक मित्र हैं। वायरल वीडियो 30 अप्रैल के हैं। पीड़ित नाबालिग है और 12वीं पास है। आरोपित समेत पीड़ित छात्र काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल हुए तो पुलिस की टीमों ने तफ्तीश की तो पता चला कि पीड़ित छात्र 20 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया था। आरोपित ब्याज जोड़कर 50 हजार मांग रहे थे। इसी पर विवाद हुआ।
भइया छोड़ दो हमें.. एक रुपिया भी नहीं है...। मत मारो हमें..। यह बात मार खा रहा छात्र आरोपियों के पैर पकड़कर कहता रहा। बाल पकड़कर पीट रहा शख्स उससे मारते हुए पूछ रहा है कि पैसे कहां हैं.. एक लाख तो डूब गए..तुझे नहीं छोड़ूंगा। छात्र गिड़गिड़ाता रहा और छह आरोपी उसे पीटते रहे। इस घटना के सात वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। देर शाम दो आरोपितों को पकड़ लिया। मामला कंप्यूटर ऑनलाइन एविटर गेम में जीत हार से जुड़ा हुआ है। इसी गेम में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।
रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी सेन्ट्रल आरएस गौतम ने अपनी सर्विलांस टीम को लगाया। देर शाम पुलिस ने काकादेव से दो आरोपितों को पकड़ा। जब उनसे पूछताछ की गई तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई। डीसीपी सेन्ट्रल के मुताबिक आरोपितों ने बताया कि वीडियो पांच दिन पुराना है। उनका एक पूरा गिरोह है जो कि एविएटर नाम का ऑनलाइन गेम सट्टा लगाकर खेलता है। वीडियो में सात युवक दिख रहे हैं। पूछताछ में औरों का भी पता चल सकता है। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
आरोपित युवकों ने पुलिस को बताया कि मार खाने वाला युवक गेम में शर्त हार गया था। उससे ब्याज मिलाकर 50 हजार रुपये वसूलने थे। जब उसने रकम नहीं चुकाई तो काकादेव के एक कमरे में सभी ने पीटा। कपड़े उतरवाए। नंगा करने के बाद भी पीटा। उसके नाजुक अंग पर ईंट बांधकर लटका दिया। काफी देर तक उसे पैसा न देने की सजा दी जाती रही। उन्होंने बताया कि युवक से रकम वसूलने के लिए और डराने धमकाने के लिए उसके साथ क्रूरता की गई।
एविएटर एक ऑनलाइन गेम है जिसे लोड करने के बाद खेलने वाले को उसमें अपना एकाउंट बनाना होता है। इसके बाद दो प्लेयर कहीं भी बैठे हों उसे एक साथ खेल सकते हैं। गेम में लड़ाकू विमान होता है जिसे उड़ाना होता है। कौन कितनी देर तक विमान उड़ा लेता है, इस पर सट्टा लगता है। जिसका प्लेन पहले क्रैश हो जाता है उसे हारी हुई रकम देनी पड़ती है। इस घटना में ऐसा ही हुआ। मार खाने वाला युवक गेम हार गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story