भारत

युवक को डॉन बनने की थी चाहत, सीएम हाउस फोन कर दी धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Feb 2025 5:59 PM IST
युवक को डॉन बनने की थी चाहत, सीएम हाउस फोन कर दी धमकी, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है.
मुरैना: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने मध्य प्रदेश के एक युवक से पूछताछ की है, जिसने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी. सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हसई मेवड़ा गांव निवासी सुनील गुर्जर (20) के रूप में हुई है. उसने यूपी के सीएम कार्यालय में अधिकारियों को फोन करके आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी.
पुलिस ने बताया कि यूपी एसटीएफ की एक टीम मंगलवार को हसई मेवड़ा गांव पहुंची और उसने सुनील गुर्जर से पूछताछ की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
उन्होंने बताया कि गुर्जर की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है और आगे की जांच जारी है. 8वीं कक्षा तक पढ़े और खेती-बाड़ी से जुड़े गुर्जर ने बताया कि उसने यह धमकी इसलिए दी, क्योंकि वह 'डॉन' बनना चाहता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story