भारत

युवक ने मंदिर में अपनी बलि देने की कोशिश की, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
11 Oct 2024 4:52 PM IST
युवक ने मंदिर में अपनी बलि देने की कोशिश की, मची अफरातफरी
x
मंदिर में खून ही खून फैल गया.
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में अष्टमी के दिन एक युवक ने मंदिर में अपनी बलि देने की कोशिश की। 9 दिन तक व्रत और उपासना करते हुए शुक्रवार को उसने मां की चौखट पर अपने प्राण त्यागने के लिए अपना ही गला काट लिया। हसिए से वार के बाद मंदिर में खून ही खून फैल गया। इससे पहले कि वह और वार करता मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। इस बीच वह अचेत हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल दहला देने वाला मामला पन्ना जिले के ग्राम पंचायत केवटपुर के भखुरी का है। यहां राजकुमार यादव नाम का युवक नवरात्रि में 9 दिन से पूजा-पाठ में जुटा था। शुक्रवार को अष्टमी के अवसर पर वह गांव के विजयशन देवी मंदिर पहुंचा। यहां पूजा पाठ के बाद उसने अचानक अपनी गर्दन पर हसिए से वार कर दिया। तुरंत मंदिर में खून की धार लग गई। पुजारी और मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।
तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धर्मपुर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को तुरंत अजयगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की मां ने कहा कि बेटा पांच साल से वह अपने ऊपर देवी आने की बात कहता है। वह नवरात्रि में व्रत रखता है।
गांव के निवासी हनुमान द्विवेदी ने बताया कि केवटपुर गांव में विजयशन देवी का चंदेल कालीन जमाने का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां आसपास क्षेत्र के ग्रामीण देवी मंदिर में अटूट आस्था रखते हैं। पहले भी इस मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाने की घटना हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story