भारत

युवक ने जान देने की कोशिश की, बहन के प्रेम प्रसंग से था नाराज, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Aug 2022 10:09 AM IST
युवक ने जान देने की कोशिश की, बहन के प्रेम प्रसंग से था नाराज, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

परिवार वालों ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अगले दिन युवती को बरामद कर लिया।

क्वार्सी: बहन के प्रेम प्रसंग और पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार रात क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर परिसर में युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। समय रहते उसे परिवार वालों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवक भीम आर्मी में पदाधिकारी है।

युवक मूलरूप से बरला के एक गांव के रहने वाला है। आगरा में उसके पिता सरकारी जूनियर इंजीनियर है। रामबाग इलाके में वह परिवार सहित हैं। युवक 15 अगस्त को गांव घूमने आया था। यहां आने पर पता चला कि बहन का आगरा के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 15 अगस्त को ही प्रेमी गांव आया और युवती को लेकर कही चला गया। परिवार वालों ने बरला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अगले दिन युवती को बरामद कर लिया।
बालिग होने के चलते बयान आदि की प्रक्रिया पूरी होने तक उसे क्वार्सी स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। शनिवार रात को यहां परिवार वाले भी पहुंच गए। यहांपहुंच कर परिजनों को मालूम हुआ कि बेटी उनके साथ घर जाने की बजाय प्रेमी संग शादी करना चाहती है।
परिवार का आरोप है कि बरला पुलिस ने आरोपी लड़के पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे उस पक्ष को बल मिल रहा है। इन दोनों बातों से तंग आकर युवती का भाई वन स्टॉप सेंटर में लगे पेड़ पर फंदा डालकर झूल गया। मौके पर ही परिजनों ने उसे देख लिया और तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story