भारत
युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, कैफे में म्यूजिक बजाने को लेकर हुआ था विवाद
Shantanu Roy
28 Jan 2023 10:17 AM GMT

x
बड़ी खबर
जींद। जींद में रानी तलाब पर शनिवार सुबह एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। गांव लुदाना निवासी रोहित (23) बी फार्मेसी में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था और अपने दोस्त के साथ रानी तालाब के निकट कैफे में आया हुआ था।
यहां म्यूजिक बजाने को लेकर अज्ञात लड़कों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद रोहित अपने दोस्तों के साथ कैफे से बाहर आ गया। हमलावर युवकों ने पीछा कर रोहित पर रानी तालाब के निकट चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। घायल रोहित को उसके दोस्त सामान्य अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story