भारत

गणेश पंडाल के बाहर युवक की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
8 Sept 2024 12:15 AM IST
गणेश पंडाल के बाहर युवक की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Gwalior. ग्वालियर। शहर के हजीरा इलाके में दिनदहाड़े ऋतिक वर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह गणेश पंडाल के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाला दीपक तिवारी अपने साथी कमल राजपूत, राहुल और साहिल के साथ आया। पहले तो सड़क पर घसीटकर पटक दिया और मारपीट की। जब ऋतिक बचकर भागने लगा तो पकड़कर उसे चाकू से गोद दिया। कमर और गुप्तांग के बीच उसे चाकू मारे, जिससे अत्यधिक खून निकला। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय ऋतिक वर्मा जीरा के गदाईपुरा स्थित राठौर चौक इलाके में रहता था। गणेशोत्सव के चलते यहां गणेश पंडाल लगा हुआ था। ऋतिक मोहल्ले के लोगों के साथ यहां मौजूद था।

कुछ ही देर में गणेश जी की प्रतिमा लेने के लिए यह लोग निकलने वाले थे। इससे पहले ही दीपक तिवारी अपने साथियों के साथ आया और ऋतिक को टारगेट कर पीटना शुरू कर दिया। फिर उसी ने चाकू निकालकर मार दिया। चाकू अधिक गहरा लगा, जिससे अधिक खून बह गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि अन्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। ऋतिक और दीपक में करीब 10 दिन पहले भी झगड़ा हुआ है। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता लगा है, दीपक की बहन कहीं चली गई है। उसकी बहन को लेकर ऋतिक ने ताना मारा था, इसके चलते 10 दिन पहले मारपीट हुई। इसी को लेकर शनिवार को हमला हुआ। ऋतिक का परिवार 10 साल पहले झांसी से यहां आया है। ऋतिक की मां शांतिबाई ने बताया- दस दिन पहले दीपक से उसे बचा लिया था, अब उसने मार डाला।
Next Story