भारत
HOLI पर मर्डर, रंग लगाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
jantaserishta.com
9 March 2023 2:00 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़वाला जमनावाला में बुधवार दोपहर हुई। 22 वर्षीय आकाश होली खेल कर रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक पर रंग लगा दिया। इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने आकाश को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने मामला सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) डा. प्रवीण रंजन ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हल्दौर थाना प्रभारी (एसएचओ) उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कुमार, मोहन, रोहित, और अनुज खिलाफ आईपीसी की धारा 34 (सामान्य इरादे), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (अपमानजनक भाषा), 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





