भारत

युवक की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने एम्बुलेंस-इमरजेंसी सेवाओं के खराब होने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
23 July 2026 3:57 PM IST
युवक की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने एम्बुलेंस-इमरजेंसी सेवाओं के खराब होने का लगाया आरोप
x
फैली सनसनी.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी।
यह घटना बुधवार देर रात बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में हुई। मृतक की पहचान नमामि पटेल के रूप में हुई है, जो पेशे से वेल्डर थे। पुलिस के मुताबिक, पटेल रात का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले घनश्याम केवट से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई।
बरगी थाना पुलिस को बुधवार देर रात घटना की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी विवाद के बाद पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बरगी थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
पटेल को पहले बरगी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमले के बाद उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा और 112 आपातकालीन सेवा से संपर्क किया लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची।
उन्होंने दावा किया कि पटेल को अस्पताल ले जाने के लिए उन्हें मजबूरी में निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बरगी अस्पताल की एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते उन्हें पटेल को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दोबारा निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो पटेल की जान बचने की संभावना अधिक हो सकती थी। पुलिस ने बताया कि नमामि पटेल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। हत्या के पीछे की वजह का पता आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story