भारत
छात्रा पर युवक ने थूका, स्कूटी से खींचने की कोशिश, दी ये धमकी
jantaserishta.com
13 Sept 2024 3:42 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
प्रयागराज: प्रयागराज में स्कूटी से नैनी स्थित कॉलेज जा रही बीसीए की छात्रा को नए यमुना पर एक युवक ने रोक लिया। इतना ही नहीं उसने छात्रा को स्कूटी से खींचने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध पर युवक ने उस पर थूक दिया और धमकाया कि उससे ठीक से बात करे, वर्ना उठ ले जाएगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना मंगलवार सुबह की है। तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छात्रा ने तहरीर दी है कि वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी आरोपी नए यमुना पुल पर बाइक से पहुंचा और स्कूटी से खींचने का प्रयास किया। विरोध पर थूक दिया और धमकी दी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पूर्व में कॉलेज कैंपस में घुसकर मोबाइल छीन ले गया था। साथ ही उठा ले जाने के लिए धमकी दी। कुछ समय बाद उसने मोबाइल वापस किया और अपना मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए धमकाया। इस मामले की शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की गई थी।
इस पर पुलिस ने आरोपी को बुलाकर समझौता करा दिया था। आरोपी की मां और भाई ने मोबाइल नंबर देकर कहा था कि अब कोई गलत हरकत करे तो बताना। मंगलवार को हुई घटना से छात्रा काफी डर गई है। वह कॉलेज जाने से भी घबरा रही है। तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले कीजांचकररहीहै। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लड़की और उसके परिवार का कहना है कि अब लड़की को दोबारा कॉलेज जाने की हिम्मत नहीं है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही लड़की दोबारा कॉलेज जाने की हिम्मत करेगी। ऐसे में उसके साथ किसी परिवार के सदस्यों को भेजा जाएगा जिससे ऐसी घटना से बचा जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





