भारत

लव अफेयर के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Shantanu Roy
19 March 2024 10:59 PM IST
लव अफेयर के चलते युवक ने खुद को मारी गोली
x
बड़ी खबर
छपरा। सारण जिले का रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने खुद को सीने में गोली मारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई निवासी छठीलाल महतो के पुत्र विश्वजीत उर्फ़ लकड़ा ने खुद को सीने में गोली मार ली। इसके बाद आनन-फ़ानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया।

पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिवीलगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया गांव कि रिविलगंज थाना अंतर्गत इनई कच्छर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story