भारत

कुछ दिन से चल रही थी कहासुनी...युवक को सिर पर गोली मारी

jantaserishta.com
5 Jun 2024 8:35 AM IST
कुछ दिन से चल रही थी कहासुनी...युवक को सिर पर गोली मारी
x
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय एक युवक की उसके दो बच्चों से सामने हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है।

घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरठ के जैदी फार्म निवासी अरशद मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान बिलाल नामक व्यक्ति से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान बिलाल ने तमंचा निकालकर अरशद के सिर में गोली मार दी। घायल होकर युवक जमीन पर गिर गया।
लोगों ने बताया कि आरोपी बिलाल और अरशद की कुछ दिन से कहासुनी चल रही थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवक को गोली मारते देखा गया है। युवक के परिजनों की शिकायत पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story