भारत
युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या, भाई को विवाद के बाद आया भयानक गुस्सा
jantaserishta.com
27 March 2024 12:10 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था.
रांची: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर और फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक का नाम मनोज चौधरी है। बताया गया है कि दो दिन पहले उसका अपने चचेरे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मंगलवार की रात मनोज कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, तभी उसके चचेरे भाई ने कुछ अन्य लोगों के लोग मिलकर गोली मार दी और इसके बाद उसका गला रेत डाला। बाद में उसे पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक मनोज चौधरी का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है। उसके खिलाफ लूटपाट और अपहरण सहित कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वारदात को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





