भारत

एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन के यात्रियों पर बेल्ट चला रहा युवक, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
9 July 2023 12:11 PM IST
एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन के यात्रियों पर बेल्ट चला रहा युवक, वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा शख्स बगल से गुजर रही ट्रेन के दरवाजे पर खड़े लोगों पर लगातार बेल्ट बरसा रहा है. वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि अचानक चोट लगने से घबराया कोई भी शख्स ट्रेन से गिर सकता है और खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो सकता है. ऐसा मालूम हो रहा है कि ये व्यक्ति मजे के लिए ये अजीब हरकत कर रहा है जो दूसरों के लिए जानलेवा हो सकती है. ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.
वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया. अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. युवक की पहचान की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story