भारत
युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश
jantaserishta.com
10 Oct 2024 5:00 PM IST

x
विशेष समुदाय के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की.
थराली: उत्तराखंड के थराली में विशेष समुदाय के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोपी नाई का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आक्रोशित लोग आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार विशेष समुदाय के लोग नाम बदलकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ कुकृत्य करते हैं। लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही प्रशासन से महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की भी मांग की है।
उधर, प्रशासन की और से बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है, जो फ्लैग मार्च भी कर रहे हैं। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई इस घटना की आड़ में अपने नापाक मंसूबों को धरातल पर उतारने में सफल ना हो जाए।
इस घटना के प्रकाश में आने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने रैली निकालकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक विरोध के रूप में हमारी रैली जारी रहेगी। उधर, पुलिस ने स्षष्ट कर दिया है कि मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब आगे कानून के अनरूप कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, स्थानीय लोग सहित अन्य हिंदू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
थराई में स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है। सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर थराई में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसदुष्कर्मUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





