युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर भाग, नाराज भाई ने माता-पिता को पुलिस के सामने पीटा

सिरोही. राजस्थान के पिंडवाड़ा के स्वरूपगंज में युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर भाग गया. बहन के भागने पर गुस्साया भाई लड़के के घर पहुंचा. लड़के के बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट की. फिर भी मन नही भरा तो बाहर से ताला लगाकर चला गया. कुछ समय बाद आस-पड़ोस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. खिड़की से झांकते पीड़ित बुजुर्गों से पुलिस ने मामले की जानकारी ली. जब आरोपी युवक मौके पर आया तो पुलिस के सामने भी मारपीट का प्रयास करने लगा. तब पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में युवक को हिरासत में लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





