भारत

युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया लिफ्ट का पैनल, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

jantaserishta.com
29 May 2023 9:27 AM IST
युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया लिफ्ट का पैनल, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी की लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हाईराइज सोसाइटी में लगी लिफ्ट के पैनल को एक युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसके बाद लोगों ने वीडियो को वायरल करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बिसरख थाना क्षेत्र की सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां टावर बी-17 में लिफ्ट में घुसे एक युवक ने जोरदार मुक्का मार कर लिफ्ट का बटन तोड़ दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक लिफ्ट में जा रहे हैं। लिफ्ट रुकने के बाद अंत में एक युवक लिफ्ट से उतरता है तो वह लिफ्ट के बटनों पर लगातार दो मुक्के मारता है और उसके बटनों के पैनल को तोड़ देता है।
इस दौरान लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये मामला कैद हो जाता है। बताया जा रहा है कि युवक इसी सोसाइटी में किराए पर रहता है। हालांकि कुछ लोग दावा यह भी कर रहे हैं कि शराब के नशे में उसके द्वारा यह कृत्य किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर लोगों ने ट्वीट करके कहा कि हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट को नुकसान पहुंचाना घातक है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story