भारत

‘मोदी चाय’ के नाम से युवक ने खोली दुकान, उमड़ा ग्राहकों का सैलाब

jantaserishta.com
8 April 2024 12:27 PM IST
‘मोदी चाय’ के नाम से युवक ने खोली दुकान, उमड़ा ग्राहकों का सैलाब
x
लोग सियासी मसलों पर खुलकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।
लहेरियासराय: बिहार में लहेरियासराय के लोहिया चौक पर राकेश रंजन नाम के एक युवक ने चाय की दुकान खोली है, जिसका नाम ‘मोदी चाय’ रखा है। चुनाव से पहले यह दुकान इस कदर सुर्खियों में आ चुकी है कि लोग यहां बड़ी संख्या में आकर कुल्हड़ वाली चाय का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही यहां सियासी जमघट भी लग रहा है। लोग सियासी मसलों पर खुलकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।
मोदी चाय दुकान के बैनर पोस्टर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर भी लगी है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों की नज़र जैसे ही मोदी चाय दुकान के पोस्टर पर पड़ती है, वो एक बार इस दुकान पर रुक कर चाय का आनंद जरूर लेते हैं। ऐसे में मोदी के नाम पर दुकानदार की चांदी है। मोदी के नाम जोड़ने से चाय की बिक्री बढ़ गयी है।
ऐसा नहीं है कि यहां किसी ख़ास जाति, धर्म या फिर किसी एक राजनितिक पार्टी विशेष के लोग ही चाय पीने आते हैं, बल्कि सभी धर्मों के लोग यहां चाय की चुस्की लेते हुए सियासी मसलों पर खुलकर चर्चा करते हैं।
दुकानदार की मानें तो आचार संहिता के कारण वे यहां भीड़ नहीं होने देते हैं। चाय की चुस्की के साथ लोग थोड़ी बहुत चुनावी चर्चा जरूर करते हैं। यहां ज्यादातर लोगों के मन मिज़ाज़ से मोदी लहर है जो पूरे जोर शोर से चल रही है। वहीं, चाय पीने वाले ग्राहक ना महज चाय की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story