भारत
पिता के सामने युवक का कत्ल, चाकू घोंपा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
jantaserishta.com
4 March 2025 9:35 AM IST

x
मस्जिद के पास गली में घेरा.
भोपाल: भोपाल के गांधीनगर में पिता के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि तीन लोगों ने पहले 25 वर्षीय युवक को पीटा, फिर पेट में चाकू घोंप दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्या से गुस्साए परिजन थाने पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही वहां से हटे.
मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है. फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. पुलिस के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर लिया. इसके बाद उसकी पिटाई की और पेट में चाकू घोंप दिया.
मामले में पुलिस का कहना है कि अदनान नामक युवक की उसके पिता के सामने मस्जिद के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. घटना राजधानी भोपाल के गांधीनगर की बताई जा रही है. युवक की हत्या क्यों की गई, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





