भारत

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हत्यारों का नहीं चल पाया पता

jantaserishta.com
2 Nov 2024 10:21 AM IST
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हत्यारों का नहीं चल पाया पता
x
करनाल: हरियाणा के करनाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का मकसद और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। सन्नी (32) अपने साले से फोन पर बात करने के बाद पास के तखाना गांव चला जाता है। वहां पर किसी व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हो जाती है। इसके बाद उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया। अभी तक हत्या की वजह और हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया, “वह बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए गए थे। वहां पता नहीं क्या हुआ, उन लोगों ने इनकी हत्या कर दी।” मृतक की पत्नी ने दो लोगों के नाम बताए, जो इसके पीछे हो सकते हैं। सन्नी का किसी से कोई पुराना झगड़ा नहीं है।”
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ संद‍िग्‍ध तखाने गांव के रहने वाले हैं। वे इसे घर से बुला के ले गए थे। सन्‍नी के साले को पता है कि वे लोग कौन हैं। यहां से बुला कर ले गए और घर पर ले जाकर सन्नी की हत्या कर दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के एक अन्य परिजन बताते हैं, “वह किसी से मिलने गया था। उसके बाद उसका किसी से विवाद हुआ और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।
इस मामले की जांच कर रहे पुल‍िस अधि‍कारी सुखविंदर सिंह ने बताया, “मेरे पास डॉक्टर का फोन आया था कि किसी व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पहुंचा। यहां आने पर घटना के बारे में पता चला। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story