भारत
युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, फुटबॉल मैदान के पास मिला शव
jantaserishta.com
15 Dec 2025 5:43 PM IST

x
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से मिली सूचना पर सदर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां फुटबॉल मैदान के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला.
गुमला: झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कुचलकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार दोपहर अहरा डाढ़ फुटबॉल मैदान शिलम से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिलम गांव निवासी 21 वर्षीय गणेश सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से मिली सूचना पर सदर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां फुटबॉल मैदान के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी स्कूटी भी बरामद की गई। मृतक के परिजन शंभू सिंह ने बताया कि गणेश सिंह रविवार दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह गुमला में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल होने जा रहा है। शाम के समय वह कुछ देर के लिए घर लौटा और इसके बाद पंदन टोली में एक युवती से मिलने स्कूटी से निकल गया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और वह रात भर घर नहीं लौटा।
परिजनों ने जब काफी देर तक गणेश के घर न लौटने पर चिंता जताई तो सोमवार उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अहरा डाढ़ की ओर मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने फुटबॉल मैदान के पास एक युवक का शव और स्कूटी देखी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी।
थाना प्रभारी सुरेश करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर और गला घोंटकर की गई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Tagsझारखंडगुमलायुवक की पत्थर से कुचलकर हत्याहत्याJharkhandGumla: Young man murdered by being crushed with a stonemurder.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





