एकतरफा प्यार में पागल युवक! छात्रा पर हमला, पुलिस ने कही ये बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: संगम विहार में एकतरफा प्यार में एक युवक ने मोहल्ले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा को गोली मार दी। छात्रा के कंधे से नीचे और पीठ से ऊपर लगी है। उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, वारदात गुरुवार दोपहर तब हुई जब पीड़ित छात्रा अपने स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपी ने छात्रा को पीछे से गोली मारी और फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने अली नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





