भारत

दोस्त के घर बुलाकर लड़के ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, सदमे में आई पीड़िता

jantaserishta.com
26 April 2024 11:43 AM IST
दोस्त के घर बुलाकर लड़के ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, सदमे में आई पीड़िता
x
विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दी।
अलीगढ़: अलीगढ़ में छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के घर बुलाकर युवक ने छात्रा से शारीरिक संबंध बना लिए। इसी बीच अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दी। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। लड़की का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि वह शहर के एक कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव के ही युवक से हो गई। युवक ने फोन नंबर लेकर कॉल करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बातचीत हुई तो आरोपी ने युवती को मिलने के लिए अपने दोस्त के घर बुला लिया। वहां शारीरिक संबंध बना लिए। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी तरह-तरह की धमकियां देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विरोध करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देख पीड़िता तनाव में आ गई। बीते दिनों पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर पूरा वाकया बताया। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी प्रतीक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लड़की का मेडिकल करवाया गया है और बयान दर्ज कर लिया गया है। जिसके घर बुलाया गया वहां भी जांच की जा रही है। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की को बहलाकर दोस्त के घर बुलाया और संबंध बनाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story