भारत

सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान, पूजा करने आया था मंदिर

jantaserishta.com
12 Sept 2023 1:26 PM IST
सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान, पूजा करने आया था मंदिर
x
तीन महीने पहले शादी हुई थी।
बांका: आकर्षक सेल्फी लेने और उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने का चलन इन दिनों ऐसा बढ़ गया है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चुटिया पहाड़ पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दरअसल, यह मामला चुटिया पहाड़ी की है। बताया जाता है कि शयामपुर डाका गांव के रहने वाले रंजीत दास (22) अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। दोनों की तीन महीने पूर्व शादी हुई थी। पूजा के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी लेने लगे।
इसी बीच पति पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में चढ़कर सेल्फी लेने की चाहत में ऊपर जाने लगा। पत्नी का कहना है कि उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सेल्फी लेने के दौरान रंजीत का पैर पहाड़ी के सतह से फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। अन्य श्रद्धालु दौड़ कर आए और उसे किसी तरह खाई से निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story