भारत

युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को महाराष्ट्र में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Sep 2023 4:14 PM GMT
युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को महाराष्ट्र में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
x
जांच में जुटी पुलिस
पणजी(आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलिस ने बताया कि यह घटना 29 अगस्त को उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में हुई। आरोपी ने हत्‍या के बाद शव को घटनास्थल से लगभग 80 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अंबोली घाट में फेंक दिया था। अपनी प्रेमिका 30 वर्षीय कामाक्षी नाइक की हत्या करने के बाद आरोपी - जिसकी पहचान प्रकाश चुंचवाड के रूप में हुई - शव को महाराष्ट्र के अंबोली घाट में ले गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने अपने दोस्त की मदद से शव को फेंक दिया। आज, उसके अपराध कबूल करने के बाद, हम उसे घटनास्थल पर ले गए और शव बरामद किया।" पुलिस ने कहा कि चुंचवाड ने कथित तौर पर अपने फ्लैट पर नाइक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पता चला है कि हत्या से पहले उसका महिला से झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद मापुसा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया था। बाद में, वह पोरवोरिम में उसके फ्लैट पर गया और कथित तौर पर हत्‍या को अंजाम दिया।
Next Story