भारत
प्रेम- प्रसंग में युवक ने प्रेमिका की माँ को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
26 April 2024 6:57 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महताब का मृतक महिला सरिता शर्मा की बेटी के साथ अफेयर था. सरिता इसका विरोध करती थी इसलिए महताब ने उसे गोली मार दी. घायल अवस्था में परिजन सरिता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया.
परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महताब अपने साथियों के साथ घर पर आया था. महताब और उसके साथियों ने सरिता शर्मा को गोली मार दी. परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सरिता शर्मा की बेटी के साथ महताब छेड़छाड़ करता था.
सरिता इसका विरोध करती थी, इस वजह से माहताब ने वारदात को अंजाम दिया. महिला को गोली मारने के बाद माहताब अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी और वारदात को अंजाम देने में उसका साथ देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsजहांगीरपुरीदिल्लीदिल्ली न्यूज़प्रेम- प्रसंगमाँ को उतारा मौत के घाटगोली मारकर हत्याJahangirpuriDelhiDelhi Newslove affairmother killedshot dead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





