उत्तराखंड

आर्मी कैंट क्रासिंग पर ट्रेन से कटा युवक

Jantaserishta Admin 4
10 Dec 2023 2:58 PM IST
आर्मी कैंट क्रासिंग पर ट्रेन से कटा युवक
x

हल्द्वानी। रात में काम करके घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के क्रांति नगर निवासी राहुल सिंह (38) शादियों में वेटर का काम करता था। शुक्रवार को वह दमुवाढूंगा के कैटरर राज लाल के घर गया था। राजू लाल मृतक का मामा था। बताया जाता है कि वह रात में रजपुरा लौट रहा था और क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

वह मौके पर ही मर गया। रात करीब 11 बजे सूचना मिलने पर रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। रात को तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन नंबर मिला। तब उसकी पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Story