भारत

पुलिस की गिरफ्त में युवक, सीएम को लेकर जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखा था, वीडियो देखें

jantaserishta.com
22 May 2024 9:45 AM IST
पुलिस की गिरफ्त में युवक, सीएम को लेकर जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखा था, वीडियो देखें
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन के अंदर अरविंद केजरीवाल को लेकर जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम अंकित गोयल (32) है और बरेली का रहने वाला है. वह बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने आया था.
अंकित यहां फाइव स्टार होटल में रुका था और दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान उसने केजरीवाल के नाम धमकी भेरे मैसेज लिखे थे. वह बेहद पढ़ा-लिखा है और एक नामी बैंक में काम करता है. वह किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जुड़ा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐसा लगता है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हालांकि मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकती है.
बता दें कि 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों और एक ट्रेन कोच में केजरीवाल को लेकर अंग्रेजी में धमकी वाले संदेश लिखे गए थे. आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP और PMO पर केजरीवाल की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी. धमकी भरे संदेश लिखने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story