भारत

सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
26 March 2024 5:29 PM IST
सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत
x
जालोर। जालोर के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव रविवार रात ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया। को सड़क पार करते समय एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सायला पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया, सोमवार परिजनों की सहमति से पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। सायला थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि सुराणा निवासी पारसाराम पुत्र पदमाराम मेघवाल रविवार की सुराणा गांव से होलिका दहन देखकर अपने घर खेड़ा जा रहा था। इसी दौरान सुराणा में पैदल हाईवे पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से पारसाराम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची सायला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सायला के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
Next Story