भारत

ट्रेन की चपेट में आया युवक, हाथ कटा

Shantanu Roy
11 July 2023 12:16 AM IST
ट्रेन की चपेट में आया युवक, हाथ कटा
x
दरभंगा। दरभंगा की ओर से झंझारपुर की ओर आने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को आरपीएफ पुलिस की ओर से अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर में भर्ती कराया गया। जहां नाजुक स्थिति को देखते चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना में युवक का हाथ पूरी तरह से कट गया।
जख्मी युवक की पहचान दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र स्थित उजान गांव निवासी शंकर राय का 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बताया गया है। घटना लोहना रोड के समीप घटित हुई। बताया जाता है कि युवक चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया। इस दौरान उसका हाथ ट्रेन के चक्के की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story