भारत

युवक ने दी जान, प्रेमिका की छोटी बहन ने लगाया रेप का आरोप, परिवार ने किया ये दावा

jantaserishta.com
25 Feb 2022 11:10 AM IST
युवक ने दी जान, प्रेमिका की छोटी बहन ने लगाया रेप का आरोप, परिवार ने किया ये दावा
x
आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर 28 साल के युवक ने आम के पेड़ से लटकर फांसी लगा लगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों ने प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. युवा लड़के की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

युवक की खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस को कई चौंकाने तथ्य मिले. मृतक का नाम अनुज था और उसके खिलाफ बिधूना थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस ने बताया कि खुदकुशी से दो दिन पहले मृतक की प्रेमिका ने उस पर छोटी बहन के साथ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. साथ ही मृतक के बड़े भाई और भाभी के खिलाफ भी मारपीट का मामला थाने में दर्ज हुआ था.
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि प्रॉपर्टी के लिए उनके बेटे को रेप के मामले में फंसाया गया था. जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की. मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि एकता नाम की लड़की उसके भाई को लगातार अपनी प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी. दो दिन पहले भी वो खुदकुशी करने की सोच रहा था लेकिन मेरे समझाने पर वो मान गया. लेकिन आज उसका शव पेड़ से लटका मिला. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मेरे भाई की हत्या की गई है.
इस मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि यह मामला बिधूना कोतवाली का है जहां एक सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपनी जांच शुरू कर दी है. जल्द ही इस मामले की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story